गुजरात में कांग्रेस का चुनावी दांव, किसानों का कर्ज माफ होगा, 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (18:08 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर वह गुजरात की सत्ता में आती है तो किसानों के 3 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ कर देगी और उन्हें रोजाना 10 घंटे मुफ्त बिजली देगी। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि उनकी पार्टी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर कृषि उत्पाद खरीद पर रोक लगाने के लिए कानून लाएगी। भाजपा की धुर विरोधी कांग्रेस ने यह घोषणा राज्य में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी द्वारा की गई घोषणाओं के कुछ दिन बाद की है।
 
इससे पहले ‘आप’ ने घोषणा की थी कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी और साथ ही बेरोजगार युवाओं और 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को भत्ता दिया जाएगा।
 
ठाकोर ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा दावा करती है कि गुजरात ऊर्जा अधिकता वाला राज्य है, लेकिन किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो किसानों को रोजाना 10 घंटे तक मुफ्त बिजली देगी, वह भी दिन के समय में। हम किसानों के खिलाफ लगाए गए जुर्माने और बिजली चोरी के मामले भी वापस लेंगे।
 
कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं जैसे अर्जुन मोढवाडिया और तुषार चौधरी ने राजकोट, सूरत और वडोदरा में शुक्रवार को इसी तरह का संवाददाता सम्मेलन कर ये घोषणाएं कीं। 
 
ठाकोर ने कहा कि गुजरात के किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, लेकिन उन्हें राहत देने के बजाय भाजपा ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया हैं। सत्ता में आने के बाद पहली मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस किसानों के 3 लाख रुपए से कम के कर्ज माफ करने का फैसला करेगी।
 
उन्होंने वादा किया कि एमएसपी से कम दाम पर कृषि उत्पादों की खरीद रोकने के लिए कानून लाने के साथ कांग्रेस सरकार किसानों से 20 किलोग्राम कृषि उत्पाद की खरीद पर 20 रुपए अतिरिक्त बोनस का भुगतान करेगी।
 
कांग्रेस द्वारा किए गए अन्य वादों में राज्य के सहकारी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, भाजपा के कब्जे से सहकारी क्षेत्र को छुड़ाने के लिए कानून और पशुपालकों को दूध खरीद पर 5 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त बोनस देने का वादा शामिल है।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस वर्ष 1995 से ही गुजरात की सत्ता से बाहर है। ठाकोर ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर पशुपालकों को ‘किसान’ का दर्जा दिया जाएगा ताकि वे कृषि भूमि खरीद के लिए सशक्त हो सकें। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More