Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

400 पार के नारे को लेकर क्या बोले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

हमें फॉलो करें 400 पार के नारे को लेकर क्या बोले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 11 जून 2024 (22:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार को कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में '400 पार' के नारे के बाद लोगों के मन में संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसी आशंका उत्पन्न हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजग के घटक दलों के साथ मिलकर 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा था।
 
शिंदे ने मुंबई में कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की एक बैठक में कहा कि (विपक्ष द्वारा) झूठी कहानी गढ़े जाने के कारण हमें कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ। हमें महाराष्ट्र में भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि 400 पार (नारे) के कारण लोगों को लगा कि भविष्य में संविधान बदलने और आरक्षण हटाने जैसे मुद्दों पर कुछ गड़बड़ हो सकती है। शिंदे की पार्टी शिवसेना को लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 49 सीट में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज सिंह को कृषि मंत्री बनाए जाने पर क्यों खुश नहीं AIKS