Publish Date: Thu, 27 Dec 2018 (09:11 IST)
Updated Date: Thu, 27 Dec 2018 (09:24 IST)
मुंबई। एक 42 साल की महिला ने एक साल से पीछे पड़े 27 साल के सनकी आशिक का गुप्तांग काटकर कुत्तों को खिला दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके दो पुरुष मित्रों को गिरफ्तार कर लिया।
डोंबिवली इलाके के मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंबिवली इलाके में रहने वाला युवक पिछले एक साल से मोहल्ले में रहने वाली एक महिला को परेशान कर रहा था। महिला के समझाने के बाद भी वह नहीं माना। सनकी आशिक महिला के घर पहुंच गया और पति को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
महिला ने सनकी आशिक को सबक सिखाने का फैसला किया। महिला ने अपने दो पुरुष मित्रों की सहायता से सनकी आशिक को सुनसान जगह पर बुलाया। महिला के पुरुष मित्रों ने पहले सनकी आशिक की पिटाई की और महिला ने उसका गुप्तांग काटकर वहां मौजूद कुत्तों को खिला दिया।
घायल आशिक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।