suvichar

Weather Updates: पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी, पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप

Webdunia
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (21:08 IST)
जयपुर। पूर्वी राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई वहीं एक स्थान पर भारी बारिश हुई है। राज्य के पश्चिमी हिस्से सूखे रहे और गर्मी का प्रकोप बना रहा।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झालावाड़ जिले के बकानी में 10 सेंटीमीटर, बूंदी में 6 सेंटीमीटर, हिंडोली में 5 सेंटीमीटर, कोटा के रामगंजमंडी में 4 सेंटीमीटर, झालावाड़ के पचपहाड़ में 4 सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 4 सेंटीमीटर, कोटा के दीगोद में 4 सेंटीमीटर, झालावाड़ के खानपुर में 4 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
 
वहीं दूसरी ओर भीलवाड़ा के जहाजपुर में 3 सेंटीमीटर, भीलवाड़ा में 3 सेंटीमीटर, टोंक के टोडा रायसिंह में 3 सेंटीमीटर, झालरापाटन-डग में 3-3 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के अरथूना में 3 सेंटीमीटर, जयपुर के कोटपुतली में 3 सेंटीमीटर, निवाई-सपोटरा-छबड़ा में 3-3 सेंटीमीटर और दौसा में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं चूरू में सोमवार को सुबह से शाम तक बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि राज्य का पश्चिमी हिस्सा सूखा रहा।
 
उन्होंने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 44, बीकानेर में 43, जैसलमेर में 41.2, जयपुर में 41, जोधपुर में 40.9, बाड़मेर में 40.6, अजमेर में 40.2, डबोक में 37.2 और कोटा में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के 1-2 स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने एवं पूर्वी राजस्थान के 1-2 स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख