Hanuman Chalisa

अरुणाचल प्रदेश व अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (20:03 IST)
गुवाहाटी/ ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में शुकवार को कुछ ही मिनटों के अंतर में 3 बार भूकंप आया जिनकी तीव्रता क्रमश: 5.6, 3.8 और 4.9 दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। हर बार भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।
 
मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार पहला भूकंप दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके झटके ईटानगर, गुवाहाटी, असम के अन्य हिस्सों और नगालैंड के दीमापुर में भी महसूस किए गए। 
 
दूसरा भूकंप दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर आया जिसका केंद्र पूर्वी कामेंग में एक अन्य स्थान पर 10 किलोमीटर गहराई में था। इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। तीसरा भूकंप दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले में 95 किलोमीटर गहराई में था।
 
भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वोत्तर का क्षेत्र भूकंपीय मानचित्र के जोन 5 के तहत आता है यानी इस क्षेत्र में आने वाले राज्य भूकंप के लिहाज से अतिसंवेदनशील हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

अगला लेख