Publish Date: Fri, 22 Sep 2017 (11:31 IST)
Updated Date: Fri, 22 Sep 2017 (11:34 IST)
इंफाल। मणिपुर-म्यांमार सीमा क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रात करीब 10 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई।
इसका केंद्र म्यांमार सीमा से लगे मणिपुर के उखरुल जिला मुख्यालय से करीब 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। (वार्ता)