Hanuman Chalisa

शराबी युवक ने अपने दांतों से किए सांप के कई टुकड़े, हालत गंभीर

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (14:50 IST)
नशे की हालत में लोग कैसी अजीबोगरीब घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इस दौरान वे कभी-कभी अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं घबराते। कुछ ऐसी ही एक घटना उत्‍तर प्रदेश के एटा में हुई, जहां नशे की हालत में एक युवक को सांप ने काट लिया, बाद में घायल युवक ने सांप को हाथों में पकड़कर अपने दांतों से चबाकर उसके कई टुकड़े कर दिए।

खबरों के मुताबिक, रविवार की रात उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौली गांव में एक जहरीले सांप ने एक शराबी युवक को काट लिया। युवक को जैसे ही सांप के काटने का पता चला, उसने तुरंत उस सांप को हाथों में पकड़कर अपने दांतों से चबाकर उसके कई टुकड़े कर दिए, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में युवक घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले के पचेर गांव में ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना हुई थी। यहां भी शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने खेत में अचानक निकले एक सांप को दबोच लिया था और उसे काट लिया था, जिसके बाद युवक तो बच गया, लेकिन कुछ देर बाद ही सांप ने दम तोड़ दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग ? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, 5 दिन में बाबा बर्फानी का 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

Iran : तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अगला लेख