Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : सवा करोड़ रुपए की कीमत का दोमुंहा सांप बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (20:58 IST)
राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। राजगढ़ जिले की पुलिस ने रविवार को तीन नाबालिग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सवा करोड़ रुपए की कीमत का एक दोमुंहा सांप बरामद किया।
 
राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज ने बताया कि हमने रविवार को दोमुंहे सांप की तस्करी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से एक दोमुंहा सांप (चकलोन) भी बरामद किया, जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपए बताई जाती है।
 
उन्होंने बताया कि हमें मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड नरसिंहगढ़ पर तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जो सांप खरीदने और बेचने के संबंध में किसी से फोन पर बात कर रहे हैं।
 
भारद्वाज ने बताया कि पुलिस दल जब मुखबिर द्वारा बताए स्थान पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस दल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में दो वयस्क हैं, जिनके नाम पवन नागर एवं श्याम गुर्जर हैं। बाकी 3 नाबालिग हैं।
 
भारद्वाज ने बताया कि पवन नागर के पास मौजूद एक प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर थैले में एक दोमुंहा सांप मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि नागर ने पूछताछ में बताया कि उसने इस दोमुंहे सांप को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से खरीदा है और अपने साथियों के साथ नरसिंहगढ़ में इसे बेचने के लिए आया था।
 
भारद्वाज ने बताया कि उक्त आरोपी दोमुंहा सांप की विलुप्त हो रही प्रजाति को पकड़कर अवैध तरीके से धन कमाने के लिए तस्करी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
यह दोमुंहा सांप वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत एक गैर विषैली संरक्षित प्रजाति है। इसका इस्तेमाल दवाइयों एवं सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत मांग है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख