Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुत्ते ने किया शेर पर अटैक, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Advertiesment
dog
सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी प्रकार का एक दिलचस्प वीडियो सो‍शल मीडिया पर वायरल हुआ है। अगर ये वीडियोज ना हो, तो उसमें होने वाली घटना पर शायद कोई यकीन नहीं करेगा। ऐसे ही एक वीडियो में एक कुत्ता शेरनी को खदेड़ते दिख रहा है। इस पर शायद आप उसे बेवकूफ कहते।
 
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। आखिर हो भी क्यों ना? वीडियो में एक कुत्ता शेरनी को भौंक-भौंक के दौड़ाता नजर आया। इतना ही नहीं, कुत्ते ने शेरनी के ऊपर अपने पंजे से अटैक भी किया। इस हमले के बाद शेरनी को वहां से भागना पड़ा।
 
इस वीडियो को किसी सफारी में कैद किया गया है। ट्विटर पर इसे आईएफएस अधिकारी सुसंता नंदा ने शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने अपने फॉलोवर्स से पूछा कि आखिर ये क्या हो रहा है? आपको बता दें कि ये अधिकारी वन्य प्राणियों के ऐसे अद्भुत वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लोग इनके द्वारा शेयर किये वीडियोज काफी पसंद करते हैं।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी के 5 नवंबर के केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां हुईं तेज, आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का करेंगे अनावरण