दिल्ली : घर में पंखे से लटकता मिला डॉक्टर का शव

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (12:30 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 35 वर्षीय डॉक्टर का शव उनके घर की छत से लटकता पाया गया। वे एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस थाने को शुक्रवार रात को सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस मालवीय नगर में इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उसने एक व्यक्ति को साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता पाया।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विवेक राय के रूप में हुई, जो पेशे से डॉक्टर थे। राय साकेत के मैक्स अस्पताल में कार्यरत थे और मालवीय नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

पुलिस ने कहा कि कमरे की तलाशी लेने पर एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए थे। राय द्वारा लिखे गए इस पत्र में उन्होंने अपने सभी परिचितों के लिए शुभकामनाएं लिखीं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख