सजा सुनाने के बाद जज ने हताशा में फेंक दिया पेन

rape case
Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (15:12 IST)
बेंगलुरु। अपराध का मामला इतना गंभीर था कि उसने जज को भी बहुत गहरी हताशा में धकेल दिया। यहां रेप और हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाने के बाद न्यायाधीश ने नाराजगी में पेन ही फेंक दिया। 
 
जज के सामने आए एक मामले में अपराधी ने एक गर्भवती महिला के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। केस के बारे में अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि हत्या के समय महिला पांच महीने की गर्भवती थी। इसलिए 22 साल के अपराधी को दो हत्याओं का दंड दिया जाए।
 
रेप की वारदात इतनी भयानक थी कि महिला के शरीर पर दांत से काटे जाने के निशान तक बन गए थे। अपराधी प्रशांत चोरी करने के इरादे से घर में घुसा और महिला का मंगलसूत्र चुराने की कोशिश की। मौका पाकर प्रशांत ने महिला से रेप कर दिया और इसके बाद उसने चोरी को भी अंजाम दिया। 
 
अपराध छिपाने के लिए उसने महिला से सिर पर वार कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। महिला के शरीर पर दांतों से कांटे जाने के निशान भी पाए गए जिससे घटना की क्रूरता ने जज को भी बेचैन कर दिया। 
 
खून से सने कपड़ों में जब वह घर से बाहर आया तो पड़ोसियों ने उसे देखा। उनके बयानों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 80,000 रुपए की कीमत के पांच मंगलसूत्र बरामद किए गए। 
 
हत्यारे ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन वह अपराधी पाया गया। उसे जज प्रकाश खंडेरी ने मौत की सजा दी और सजा सुनाने के बाद जज ने हताशा में पेन ही फेंक दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

PSLV-C61 प्रक्षेपण : ISRO चीफ नारायणन ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा, Mission की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

‘ऑपरेशन सिंदूर’ मोदी के दृढ़ संकल्प, सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब : शाह

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 151वें स्थान पर, 8 अंक का सुधार

डोनाल्ड ट्रंप बोले, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जल्द करूंगा मुलाकात

अगला लेख