महाराष्ट्र में डीजल टैंकर और लकड़ी से भरे ट्रक में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (14:22 IST)
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने के बाद आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि दुर्घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे चंद्रपुर-मुल रोड पर हुई।
 
चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा कि चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के निकट डीजल से भरा एक टैंकर, लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे से वहां भीषण आग लग गई जिसमें 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब 1 घंटे बाद दमकलकर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

अगला लेख
More