दिलीप वालसे पाटिल की नियुक्ति पर देवेंद्र फडणवीस को आपत्ति

Webdunia
शनिवार, 30 नवंबर 2019 (17:05 IST)
मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में राकांपा नेता दिलीप वालसे पाटिल की नियुक्ति पर शनिवार को आपत्ति जताई। विधानसभा का सत्र शनिवार को दिन में करीब 2 बजे शुरू हुआ जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, फडणवीस ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत नियमों के अनुसार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र का आयोजन संवैधानिक नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी संवैधानिक नियमों के मुताबिक नहीं हुआ। हालांकि दिलीप वालसे पाटिल ने उनके दावों को खारिज किया और कहा कि सत्र का आयोजन राज्यपाल की अनुमति से हो रहा है।

फडणवीस ने वालसे पाटिल को विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त करने पर भी आपत्ति जताई। फडणवीस ने कहा कि भारत में विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष को कभी नहीं हटाया गया था, आखिर भाजपा के कोलांबकर को इस पद से क्यों हटाया गया?

इस पर वालसे पाटिल ने कहा कि राज्य कैबिनेट को विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष को नामित करने का पूरा अधिकार है। वालसे पाटिल को शुक्रवार को विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने भाजपा विधायक कालीदास कोलांबकर की जगह ली, जिन्हें इस पद पर इस सप्ताह की शुरुआत में नियुक्त किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More