Publish Date: Fri, 27 Jul 2018 (18:50 IST)
Updated Date: Fri, 27 Jul 2018 (18:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इस संबंध में गुरुवार रात राज्य के मंत्री विनोद तावड़े के घर पर एक बैठक हुई थी जिसमें सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुभाष देशमुख और पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रावसाहब दानवे तथा अन्य शामिल थे। यह बैठक गुरुवार देर रात 11 बजे शुरू हुई और 3 घंटे तक बैठक जारी रही।
शनिवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक के लिए नेताओं को आमंत्रण भेज दिया गया है। राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण के मामले को हम लोग सुलझाने का प्रयास करेंगे। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Fri, 27 Jul 2018 (18:50 IST)
Updated Date: Fri, 27 Jul 2018 (18:55 IST)