Hanuman Chalisa
✕

राहुल पर बयान से फडणवीस नाराज, शिवसेना को दी यह चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (15:22 IST)
मुंबई। शिवसेना द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी को यह तय कर लेना चाहिए कि वह गठबंधन जारी रखना चाहते हैं या नहीं।
 
फडणवीस ने एक समारोह के दौरान कहा कि शिवसेना हमारे हर फैसले का विरोध करती है। वे अपने सुझाव दे सकते हैं, लेकिन एक ही साथ सत्तारूढ़ दल और विपक्षी की भूमिका नहीं निभा सकते।
 
उल्लेखनीय है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने टीवी पर जारी एक बहस के दौरान भाजपा का उपहास करते हुए कहा था कि मोदी लहर अब फीकी पड़ गई है।
 
संजय राउत ने यह भी कहा था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब देश का नेतृत्व करने के योग्य हो गए हैं। उन्होंने कहा था कि लोग अब सुनना चाहते हैं कि राहुल गांधी क्या कह रहे हैं? उन्हें (राहुल गांधी को) 'पप्पू' कहकर पुकारा जाना गलत है। देश में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत जनता है, वोटर हैं। वे किसी को भी 'पप्पू' बना सकते हैं।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख