dharma sangrah

हिंसक डेरा अनुयायियों से निबटने के लिए ग्रामीणों ने कमर कसी

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (13:38 IST)
बलात्कार मामले में सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई जानी है, जिसके बाद हिंसा फैलने की आशंका के मद्देनजर डेरा मुख्यालय के निकट के एक गांव के लोगों ने गुस्साए डेरा अनुयायियों से निबटने के लिए पत्थर के ढेर, डंडे, ईंटे और लोहे की छड़ों का पूरा इंतजाम किया हुआ है।
 
पंचकुला में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा पंथ प्रमुख को 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद फैली हिंसा में कम से 38 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से छह लोगों की मौत सिरसा में हुई थी।
 
डेरा के मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित शाहपुर बेगु के ग्रामीणों ने बताया कि गुरमीत के हिंसक अनुयायियों से निबटने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। शाहपुर बेगु गांव की आबादी लगभग 9,000 है। यहां के ज्यादातर लोग पंथ प्रमुख का समर्थन नहीं करते।
 
गांव की एक निवासी संतोष सोनी को अपने परिवार एवं पड़ोसियों की सुरक्षा की चिंता है। वह बताती हैं कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने से पहले ही ग्रामीणों ने लोहे की छड़ें, पत्थर, ईंटे और लट्ठे अपनी घरों की छतों पर इकट्ठे करने शुरू कर दिए थे ताकि अगर डेरा के हिंसक अनुयायी गांव में घुसें तो उनसे निबटा जा सके। लेकिन डेरा अनुयायी यहां नहीं आए।
 
एक अन्य ग्रामीण अमित सिंह ने कहा, ‘हम एक बार फिर पूरी तरह से तैयार हैं। अगर उन लोगों से सामना करना पड़ेगा तो हमने भी पूरी तैयारी कर रखी है।’
 
सिरसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कर्फ्यू जारी है। बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी पंथ का मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं। इलाका छोड़कर जाने के इच्छुक लोगों को हरियाणा राज्य परिवहन बस सुविधा दे रहा है। पुलिस ने कहा कि डेरा मुख्यालय के भीतर और आसपास हालात काबू में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अगला लेख