Publish Date: Mon, 15 Jan 2018 (09:54 IST)
Updated Date: Mon, 15 Jan 2018 (10:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में शनिवार को एक झुग्गी-बस्ती में आग लग जाने से 21 लोग झुलस गए। इनमें 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार घटना की सूचना शाम 7 बजकर 5 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर 4 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और शाम 7.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग रसोई गैस लीक होने की वजह से लगी।
उन्होंने कहा कि आग में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में 17 अन्य लोग भी झुलसे हैं। सभी का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। (भाषा)