Publish Date: Thu, 24 Sep 2020 (16:08 IST)
Updated Date: Thu, 24 Sep 2020 (16:13 IST)
मुंबई। बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन (bollywood drug connection) को लेकर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) एनसीबी (NCB) के समक्ष शुक्रवार को पेश होंगी।
बताया जा रहा है कि दीपिका ने एनसीबी के समन का जवाब देते हुए कहा कि वे 25 सितंबर को पूछताछ के लिए एनसीबी के समक्ष पेश होंगी। उन्होंने कहा कि वे हर तरह की जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि दीपिका के साथ ही श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह से भी एनसीबी पूछताछ करने वाली है। ड्रग्स से जुड़े इस मामले के तार सुशांत सिंह राजपूत मामले से भी जुड़े हुए हैं। इसी के चलते रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक इस समय सलाखों के पीछे हैं।