AAP सांसद संजय सिंह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (00:19 IST)
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को मोबाइल पर जान से धमकी मिलने की शिकायत पर राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि सिंह को धमकी दिए जाने के मामले में गोमतीनगर थाने में  मामला दर्ज किया गया।

आप सांसद ने शुक्रवार को ट्वीट किया, मुझे जान से मारने की फिर धमकी मिली, शायद कुछ लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं, कोई बात नहीं,  लेकिन मैं उन कायर गुंडों को बताना चाहता हूं कि मैं जुर्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करूंगा। लखनऊ पुलिस इस नंबर का संज्ञान लें, इसी नंबर से कॉल आई थी मेरे सहयोग अजीत पर कॉल डाइवर्ट थी।

सिंह ने जिस नंबर से धमकी मिली उसे भी साझा किया है। उन्होंने उप्र पुलिस से कहा है कि इस नंबर का संज्ञान ले। पुलिस आयुक्त ठाकुर ने बताया, गोमतीनगर पुलिस थाने में आप सांसद संजय सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, जिस नंबर से धमकी मिलने की बात कही है, उसकी जांच की जा रही है। बाद में सांसद सिंह ने ट्वीट किया, मुझे जान से मारने की धमकी के मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज। सिंह ने ट्वीट के साथ गोमतीनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी की छायाप्रति भी नत्थी की है।

गौरतलब हैं कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। हाल ही में सिंह ने  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की  बधाई भी देने गए थे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

नरेन्द्र मोदी ने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी महत्वपूर्ण कदम

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानों पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी और अमित शाह पर लगाया यह आरोप

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन में यात्रियों को नहीं झेलना पडेगा, शोर, लगाए गए 1.75 लाख ध्वनि अवरोधक

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

अगला लेख
More