हिंदू रीति रिवाजों से हुआ साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (13:04 IST)
मुंबई। टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह 54 वर्ष के थे।
 
मध्य मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में हिन्दू रीति रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिस्त्री, 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे।
 
महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। वे दोनों दक्षिण गुजरात स्थित उदवाडा से लौट रहे थे जो पारसी धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र स्थल है।
 
मिस्त्री का पार्थिव शरीर सफेद फूलों से सजे वाहन में जे जे अस्पताल से लाया गया था और मंगलवार सुबह से वर्ली शवदाह गृह में रखा गया था ताकि मित्र और रिश्तेदार उनको श्रद्धांजलि दे सकें।
 
पारसी समुदाय के सदस्यों, व्यवसायियों और नेताओं ने मिस्त्री के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, श्वसुर और वरिष्ठ वकील इकबाल छागला, उद्योगपति अनिल अंबानी और अजित गुलाबचंद तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले इस मौके पर उपस्थित थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख