Hanuman Chalisa

बारिश के बीच वडोदरा शहर में घुसे मगरमच्छ

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (19:12 IST)
वडोदरा। गुजरात में बारिश के बीच विश्वामित्री नदी से वडोदरा शहर के सेंट्रल जेल सहित 2 अलग-अलग जगहों पर मगरमच्छ घुस गए।
 
 
वन विभाग के कर्मी जिग्नेशभाई परमार ने शुक्रवार को बताया कि वडोदरा शहर में गुरुवार को बरसात हो रही थी। इसी दौरान एक मगरमच्छ वडोदरा के रावपुरा क्षेत्र की सेंट्रल जेल तथा अन्य एक मगरमच्छ कारेली बाग के देवदर्शन अपार्टमेंट में घुस गया। सेंट्रल जेल में घुसा मगरमच्छ 4 फुट लंबा था और अपार्टमेंट में घुसा मगरमच्छ 6 फुट का था।
 
स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों मगरमच्छों को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय पहुंचाया गया, जहां से दोनों को विश्वामित्री नदी में वापस छोड़ दिया जाएगा। मगरमच्छों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि मगरमच्छों ने किसी पर हमला नहीं किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर मेट्रो परियोजना का प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए यह निर्देश

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

Epstein Files : यौन अपराधों से आगे का सच? बच्चों के मांस खाने जैसे आरोपों पर क्या कहती हैं फाइलें

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

अगला लेख