sundarkand

Corona virus : राजस्थान में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2020 (09:24 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सभी सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं थियेटर 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
 
गहलोत ने कल देर रात मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वायरस पर चर्चा के बाद बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के क्रम में ऐहतियात के तौर पर संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने आमजन को कोरोना के विषय में भयभीत न होने की सलाह देते हुए उनसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने और आवश्यकता होने पर ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।
 
 
गहलोत ने बताया कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं पर कोई रोक नहीं होगी। साथ ही, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से विवाह समारोहों को छोटा रखने एवं सीमित संख्या में मेहमानों को बुलाने का आग्रह किया है।
 
 
बैठक में अधिकारियों ने गहलोत को अवगत कराया कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए 370 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से केवल तीन मामले ही पॉजिटिव पाए गए हैं। पीड़ित मरीजों का इलाज सही दिशा में चल रहा है। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में कुल तीन लाख लोगों की कोरोना के संक्रमण की स्क्रीनिंग की गई है।
 
 
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह, सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, सचिव स्कूल शिक्षा मंजू राजपाल, राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजाबाबू पंवार और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. सुधीर भण्डारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

अगला लेख