दिल्‍ली के हौज काजी इलाके में विवाद, मंदिर में तोड़फोड़, पथराव, 3 गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (13:31 IST)
पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है। घटना के बाद वहां पुलिसबल तैनात कर दिया है। केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदायी बताया है।
 
खबरों के मुताबिक, रविवार रात 10 बजे पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। यहां पास ही कुछ लड़के शराब पी रहे थे। उसी समय पास ही की एक गली में रहने वाला दूसरे समुदाय का लड़का वहां आया और अपनी स्कूटी पार्क करने लगा। वहां गली में पहले से मौजूद लड़कों ने उसे ऐसा करने से रोका, मगर जब वो लड़का नहीं माना तो नशे में धुत लड़के हाथापाई पर उतर आए और इसी झगड़े में लड़के के हाथ की हड्डी टूट गई।
बाद में घायल लड़के की गली के लोग इकट्ठा हुए और शराब पी रहे लड़कों की जमकर पिटाई कर दी, जिसने बाद में पथराव का रूप ले लिया। पथराव में गली में मौजूद एक छोटे से मंदिर को नुकसान पहुंचा है। इलाके में तनाव है, जिसे काबू में रखने के लिए बड़ी तादाद में पुलिसबल तैनात है।
 
आज सुबह केंद्रीय मंत्री व चांदनी चौक से सांसद डॉ. हर्षवर्धन हौज काजी पहुंचे और उन्‍होंने कहा कि मंदिर को नुकसान पहुंचाए जाने की यह घटना माफी के लायक नहीं है। माहौल अभी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है जिस पर पुलिस-प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए है। प्रशासन की सबसे बड़ी फिक्र यही है कि यह मामला किसी भी तरह सांप्रदायिक रंग ना ले पाए।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More