शहीद भगत सिंह को लेकर विवादित बयान, पंजाब के सांसद ने बताया 'आतंकी'

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (00:01 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने शुक्रवार को कहा कि संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। मीत कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, इसलिए राज्य सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी।

करनाल में गुरुवार को सिमरनजीत सिंह मान से पूछा गया था कि उन्होंने अतीत में भगत सिंह को आतंकवादी क्यों करार दिया था, जबकि वह तो देश के लिए शहीद हुए थे।

इस पर मान ने जवाब दिया, समझने की कोशिश कीजिए। सरदार भगत सिंह ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी को मारा था, उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नन सिंह की हत्या की थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फोड़ा था। अब आप मुझे बताइए कि भगत सिंह आतंकवादी थे या नहीं।

हायर ने कहा, एक नए सांसद ने शहीद भगत सिंह के बलिदान का अपमान किया है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हायर ने कहा कि न केवल पंजाब बल्कि पूरा देश भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव द्वारा देश के लिए युवावस्था में अपने जीवन का बलिदान देने पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह उनके आदर्श हैं।

मंत्री ने कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह साफ करना चाहता हूं कि पंजाब सरकार भगत सिंह को शहीद का दर्जा देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और जरूरत पड़ेगी तो भगत सिंह का अपमान करने के लिए सिमरनजीत सिंह मान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी सिमरनजीत सिंह मान की आलोचना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वैश्य समुदाय से हो सकता है दिल्ली का अगला मुख्यंमत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

UNSC सदस्यों की संख्या बढ़ाने का कर रहे विरोध, भारत ने कहा- संकीर्ण सोच वाले हैं ये देश

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

अगला लेख
More