कांग्रेस विधायक सुखबीर सिंह खैरा गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कसा शिकंजा

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (08:52 IST)
Punjab News in hindi : पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखबीर सिंह खैरा को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। खैरा की गिरफ्तारी से राज्य में सत्तारुढ़ आप और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई।
 
सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। जलालाबाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्‍तार किया है। 
 
वीडियो में खैरा पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कह रहे हैं। विधायक छापेमारी करने वाले टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से उनकी पहचान भी पूछते नजर आ रहे हैं। जब खैरा ने पुलिस टीम से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है।
 
भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में जंगल राज चल रहा है।
 
मादक पदार्थ से जुड़ा यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। इसमें 9 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए थे और बाद में उन्हें एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
 
सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में खैरा के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के तौर पर तलब किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में फिर बदला मौसम, कई क्षेत्रों में तेज आंधी के बाद बारिश

Kerala : दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, मूकबधिर नाबालिग से किया था कुकर्म

तनाव के बीच पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर क्‍या बोला भारत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

LIVE: पहलगाम हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से मुलाकात, सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख
More