Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Punjab News in hindi : पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखबीर सिंह खैरा को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। खैरा की गिरफ्तारी से राज्य में सत्तारुढ़ आप और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई।
सुखपाल खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। जलालाबाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।
वीडियो में खैरा पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कह रहे हैं। विधायक छापेमारी करने वाले टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों से उनकी पहचान भी पूछते नजर आ रहे हैं। जब खैरा ने पुलिस टीम से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है।
भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में जंगल राज चल रहा है।
मादक पदार्थ से जुड़ा यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। इसमें 9 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए थे और बाद में उन्हें एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में खैरा के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के तौर पर तलब किया गया था।