कांग्रेस का आरोप, भाजपा के पूर्व विधायक ने पूर्व सैनिक पर हमला करने का आदेश दिया था

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (08:37 IST)
मुंबई। ऐसे समय में जब महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना अपने कार्यकर्ताओं द्वारा एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी पर हमले के लिए आलोचना का सामना कर रही है, गठबंधन सरकार में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि 2016 से न्याय के लिए लड़ रहे जलगांव के एक पूर्व सैनिक पर तत्कालीन भाजपा विधायक के आदेश पर हमला किया गया था, जो बाद में सांसद बन गए।
ALSO READ: मारपीट मामला : पूर्व नौसेना अधिकारी से राजनाथ सिंह ने की बात, कहा- पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले अस्वीकार्य
सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा (62) पर शुक्रवार को उपनगरीय कांदिवली में कथित तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर व्यंग्य किए गए एक कार्टून को फॉरवर्ड करने के लिए हमला किया गया था। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि जलगांव के पूर्व सैनिक सोनू महाजन 2016 से न्याय के लिए लड़ रहे हैं, जब तत्कालीन भाजपा विधायक उन्मेश पाटिल के आदेश पर उन पर हमला किया गया।
 
सावंत ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उस समय मुख्यमंत्री के खुद गृहमंत्री होने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। 2019 में उच्च न्यायालय के आदेश पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन तब भी सरकार ने पाटिल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने पूछा कि क्या रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि महाजन को न्याय मिले।
 
सावंत द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में एक व्यक्ति खुद को पूर्व बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का जवान सोनू महाजन बता रहा है। सावंत ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनू महाजन मामले को आगे बढ़ाएगी ताकि उन्हें न्याय मिल सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More