राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, 2 पुलिसकर्मी घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 जून 2024 (12:08 IST)
जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के एक इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर पथराव में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, एक दुकान में आग लगा दी गई और 2 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जोधपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार यादव ने बताया कि सूर सागर इलाके में राजाराम सर्किल के पास ईदगाह के पीछे की तरफ द्वार के निर्माण को लेकर शुक्रवार रात झड़प हुई। इलाके के लोग द्वार के निर्माण का विरोध कर रहे हैं।

ALSO READ: MP में मोहन सरकार बनाएगी श्रीकृष्ण कॉरिडोर, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थान तीर्थस्थल के रूप में होंगे विकसित
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात तनाव बढ़ गया और कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग लगा दी गई और एक जीप में तोड़फोड़ की।
 
राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी बल तैनात : अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया और आंसू गैस के 4-5 गोले भी छोड़े। शुक्रवार देर रात तक स्थिति पर काबू पा लिया गया लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी और 'राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी' बल को इलाके में तैनात रखा गया।

ALSO READ: स्विमिंग पूल में तैराकी करके बाहर निकलते ही हुई किशोर की मौत, जांच के आदेश
 
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर 2 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।
 
पुलिस के अनुसार ईदगाह के पीछे की तरफ द्वार बनाने के लिए शुक्रवार शाम दीवार का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके बाद विरोध ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव, आगजनी व तोड़फोड़ की गई।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, कुछ लोगों ने सड़क किनारे मौजूद एक ट्रैक्टर में आग लगा दी और एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा, भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने दोनों समुदायों के मौजिज लोगों की मदद से कुछ समय के लिए स्थिति को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन अचानक पथराव होने पर स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला कि ASI सर्वेक्षण होगा या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में इंदौर में राजवाड़ा में पहली बार कैबिनेट की बैठक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बमबारी में 4 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी

अगला लेख