Govardhan puja
✕

दिन में पूजा, रात में होता है महिलाओं से गैंगरेप, विवादित बयान के बाद कॉमेडियन वीर दास ने दी सफाई

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (10:19 IST)
स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास ने एक विवादित बयान में कहा कि भारत में दिन में महिलाओं की पूजा होती है और रात में होता है महिलाओं से गैंगरेप होता है। मामले पर बवाल मच गया। इस मामले में अब कॉमेडियन ने मामले में सफाई पेश की है।
 
ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो में वीर दास को कहते सुना जा सकता है, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन में स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां आप AQ1 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।'
 
वीडियो वायरल होने के बाद वीर दास को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें 'देश द्रोही' बता रहे हैं। इतना ही नहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशुतोष जे दुबे ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
 
लोगों की नाराजगी देखते हुए वीर दास ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था। उनका इरादा यह याद दिलाने रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी महान है। पोस्ट में उन्होंने कहा है कि एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख