कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरी, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, 10 जख्मी

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2023 (17:23 IST)
संभल। जिले के चंदौसी क्षेत्र में इस्लाम नगर मार्ग पर गुरुवार को एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरने से मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए। मलबे में अभी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
 
परिक्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि मलबे से अभी तक कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे कुछ लोग बचाव कर्मियों को प्रतिक्रिया दे पा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के सिलिंडर रखे होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बहुत एहतियात बरती जा रही है। बचाव अभियान देर रात तक चलने की सम्भावना है।
 
माथुर ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। इसके लिये रोशनी का पूरा इंतजाम किया गया है।
 
चंदौसी के उप जिला अधिकारी रामकेश धामा ने बताया कि क्षेत्र के मई गांव में इस्लाम नगर मार्ग पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक ढह गई।
 
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

अगला लेख
More