भगवंत मान ने कहा, आंदोलनकारी किसानों की मांग जायज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (15:10 IST)
Bhagwant Mann supported MSP: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के मामले में पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों के हितों की पैरवी की है। उन्होंने एमएसपी के मुद्दे पर किसानों की मांग को जायज बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धरने और प्रदर्शन के दौरान अमन-शांति और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाना चाहिए। 
 
मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानन्द राय की किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मोजांबिक और कोलंबिया से दालों के आयात का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह आयात 2 अरब डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि दलहन की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए तो पंजाब दालों के उत्पादन में अग्रणी हो सकता है। 
 
दूसरी हरित क्रांति होगी : उन्होंने कहा कि आज पंजाब की उपजाऊ मिट्टी ने भले ही अपना कुदरती स्रोत को गंवा दिया है, बावजूद इसके देश में दूसरी हरित क्रांति होगी। मान ने कहा कि यदि एमएसपी मिलेगी तो किसान कपास और मक्के को भी अपना सकते हैं। 
 
भगवंत मान ने कहा कि इन फसलों का मंडीकरण किसानों के लिए फायदे का काम है। यह किसानों को उत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और इसको लेकर सरकार से गारंटी भी मांगी गई। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में किसानों का पक्ष मजबूती के साथ रखा। अब फैसला संबंधित पक्षों को लेना है।
 
‍किसानों की मौत से दुखी : उन्होंने किसानों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यूपर्ण है कि दो किसान शहीद हो गए हैं। मान ने कहा कि किसानों के हित के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों और केंद्र सरकार के दरमियान विचार-विमर्श के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मसले का हल जल्द हो जाएगा। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख
More