Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 (13:24 IST)
Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 (13:40 IST)
CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मजबूत आधारभूत ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण और राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 138 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- हमारा लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आइए, हम सभी बाल अधिकारों का सम्मान करने तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित और सम्मानपूर्ण वातावरण प्रदान करने का संकल्प लें। हमारी सरकार भी उत्तराखंड में बाल अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। साथ ही श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें