उत्तराखंड के सिरोबगड में बादल फटने से तबाही, भूस्खलन के चलते हाईवे जाम

Webdunia
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (22:23 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड और नारकोटा इलाकों में पिछले तीन हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसके साथ दुर्घटना की आशंकाओं के चलते राजमार्गों को बंद कर दिया गया है। तीन दिनों से इतनी तेज बारिश हो रही है, मानो बादल फट गए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ गिरने के कारण वहां से गुजर रही कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगह सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें किसी तरह की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 
 
भूस्खलन के चलते रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच हाइवे पर यातायात बाधित हो गया है। एक तरफ जहां बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे लैंडस्लाइड के कारण गुरुवार रात से ही बंद है, तो वहीं शुक्रवार दोपहर को केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया है। केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को तहसील के पास चट्टान टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। (फाइल फोटो)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शपथ के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, लगे जय श्रीराम के नारे

ढाका से दुबई जा रहे विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 396 यात्री थे सवार

विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए BJP के उम्मीदवार

दुग्ध ब्रांड सांची की नए सिरे से होगी ब्रांडिंग, GIS के दौरान अमित शाह के सामने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से होगा समझौता

यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में अमेरिका की भूमिका को लेकर क्या बोले जेलेंस्की के सलाहकार?

अगला लेख
More