महाराष्ट्र के सातारा में 2 समुदायों के बीच झड़प, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (22:28 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के सातारा जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक गांव में 2 समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अभी उपचार किया जा रहा है। यह घटना रविवार रात को पुसेसावली गांव की खटाव तहसील में हुई, जिससे 2 समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया।
 
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को पुसेसावली गांव की खटाव तहसील में हुई, जिससे 2 समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
 
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सातारा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अभी उपचार किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा, एक समुदाय के कुछ युवाओं द्वारा एक आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया जिससे सांप्रदायिक झड़पें हुई और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में बाधा पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा, एहतियाती उपाय के तौर पर हमने जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है और हम लोगों से किसी अफवाह के झांसे में न आने का अनुरोध करते हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More