Publish Date: Sat, 15 Apr 2017 (07:43 IST)
Updated Date: Sat, 15 Apr 2017 (07:50 IST)
वाराणसी। गजल गायक जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह शनिवार को यहां वार्षिक संगीत महोत्सव में गाएंगी। अपने बेटे की मौत के बाद उन्होंने 1991 से मंचीय प्रस्तुति बंद कर दी थी।
संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वंभरनाथ मिश्रा ने बताया कि चित्रा शुक्रवार दोपहर यहां पहुंचीं और 26 साल बाद वे मंदिर में मंचीय प्रस्तुति देंगी। उनके बेटे विवेक की मुंबई में 1990 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और सदमे के चलते उन्होंने फैसला किया था कि वे सार्वजनिक तौर पर नहीं गाएंगी। चित्रा अपने पति को भारतरत्न के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना करेंगी और आशीर्वाद लेंगी। (भाषा)