Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी नगर में पड़ोसी द्वारा कथित रूप से एक 3 वर्षीय बच्ची के बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते कहा कि घटना शनिवार की है। बच्ची मोरबी कस्बे की इंदिरा नगर कॉलोनी में आरोपी रमेश कोली के घर गई थी।
मोरबी बी-मंडल पुलिस थाने के उपनिरीक्षक एबी जडेजा ने कहा कि जब बच्ची आरोपी के घर गई, तब वह अकेला था। उसने कथित रूप से उसका बलात्कार किया। लौटने के बाद उसके परिजन ने उसके कपड़ों पर खून लगा देखा। इसके बाद वह कोली के घर पहुंचे और वहां भी खून देखा।
जडेजा ने कहा कि इसके बाद बच्ची के परिजन ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा)