Festival Posters

एक बूढ़ी मां की पुकार सुन भावुक हुए CM योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 सितम्बर 2025 (14:15 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सोमवार को एक कैंसर पीड़ित बेटे की बूढ़ी मां ने अपनी तकलीफ़ बताई जिसे सुनकर योगी आदित्यनाथ द्रवित हो गए और तत्काल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके जवान बेटे को कैंसर हो गया है और निर्धनता की वजह से वह उसका इलाज नहीं करा पा रही है। महिला ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। महिला ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद का अनुरोध किया। मौका था ‘जनता दर्शन’ का जहां योगी आदित्यनाथ पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' के दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनके प्रार्थना पत्र लिए और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया।
 
इसी बीच कानपुर के रायपुरवा की करीब 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके जवान बेटे को कैंसर हो गया है और निर्धनता की वजह से वह उसका इलाज नहीं करा पा रही है। महिला ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। महिला ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद का अनुरोध किया।
बुजुर्ग महिला की यह बात सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल उसके बेटे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट भिजवाने और उपचार प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 'जनता दर्शन' से सीधे उसे अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी जांच प्रारंभ हो गई।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर सेवा, नारायण सेवा को अंगीकृत कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना सरकार का उद्देश्य है। इसे लेकर ही सरकार नियमित रूप से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है। 
ALSO READ: CM योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर करारा प्रहार, बोले- 'चाचा-भतीजा' वसूली में लिप्त थे, दंगाइयों की आवभगत होती थी
'जनता दर्शन' में लखनऊ से आए व्यक्ति ने अवैध निर्माण की शिकायत की। वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर नोएडा के पीड़ित ने अपनी बात रखी। इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस, प्रशासन, राजस्व, बिजली आदि से जुड़े मामले भी लोगों ने रखे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

जागृत युवा शक्ति वाला राष्ट्र बनता है महाशक्ति : योगी आदित्यनाथ

क्या जेल में हुई इमरान खान की हत्या, क्या है अफगानिस्तान का दावा, सफाई में क्या बोला पाकिस्तान?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स और 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा प्यार नहीं भरोसा नहीं

अगला लेख