बिहार में जीविका दीदियों की संख्या बढ़कर 1.30 करोड़ हुई : नीतीश कुमार

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (10:00 IST)
कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि राज्य में अब इस परियोजना से जुड़ी कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 1.30 करोड़ हो गई है।

कटिहार में अपनी समाधान यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से कुमार ने कहा, जीविका दीदी शानदार काम कर रही हैं और इस मॉडल ने बड़े पैमाने पर महिलाओं का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। उन्हें दुनियाभर में सराहना मिल रही है। उनके कार्यों और जीविका मॉडल की प्रशंसा विकसित देशों में भी हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि जीविका से जुड़ी महिलाओं की कुल संख्या अब 1.30 करोड़ है। उन्होंने कहा कि जीविका के तहत कई तरह के आजीविका उपायों के माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सक्षम हुई हैं।

जीविका नाम से चर्चित बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना का महिलाओं के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ा है। इसे 2006 में छह जिलों (गया, खगड़िया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा और पूर्णिया) के 42 प्रखंडों के 4000 गांवों में शुरू किया गया था जिससे 590000 परिवारों को लाभ हुआ था।

इस परियोजना से जुड़े सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बिहार में ग्रामीण गरीबों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाना है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

सोने में 1,800 की गिरावट 95,050 रुपए पर पहुंचे दाम

अगला लेख