दाऊद के गुर्गे की हत्या के मामले में अदालत ने किया छोटा राजन को आरोपमुक्त

Webdunia
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (20:08 IST)
मुंबई। मुंबई की एक सत्र अदालत ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहीम के गिरोह के एक कथित सदस्य की 1999 में हुई हत्या से जुड़े एक मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को आरोपमुक्त कर दिया है। अदालत ने राजन को आरोपमुक्त करने का अनुरोध करने वाली याचिका 17 दिसंबर को स्वीकार कर ली थी। विस्तृत आदेश मंगलवार को उपलब्ध हुआ।
 
अभियोजन पक्ष के अनुसार दाऊद गिरोह के एक कथित सदस्य अनिल शर्मा को 2 सितंबर 1999 को उपनगरीय अंधेरी में राजन के गुर्गों ने गोली मार दी थी। शर्मा कथित तौर पर उस समूह का हिस्सा था जिसने 12 सितंबर 1992 को यहां जेजे अस्पताल में गोलीबारी की थी। दाऊद गिरोह ने एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या के लिए कथित तौर पर गोलीबारी कराई थी।
 
अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि दाउद और राजन गिरोह के बीच प्रतिद्वंद्विता के कारण शर्मा की हत्या की गई थी। हालांकि न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष के पास इस याचिकाकर्ता (राजन) के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है और उनके पास सिर्फ शिकायतकर्ता की ओर से दी गई जानकारी है।
 
अदालत ने कहा कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं है इसलिए राजन को आरोपमुक्त किया जाता है। राजन 2015 में इंडोनेशिया के बाली से लाए जाने के बाद से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह कई अन्य मुकदमे का सामना कर रहा है। उसे पत्रकार जेडे हत्याकांड में दोषी करार दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बुरा हाल, उत्तराखंड में बारिश के आसार, IMD अलर्ट

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने की शांति के लिए बातचीत की पेशकश, क्या है भारत का जवाब?

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

अगला लेख