Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में डेंगू का जोर, आधा दर्जन की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार

Webdunia
गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (19:41 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में डेंगू से आधा दर्जन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला व मुख्यालय स्तर पर दो अलग-अलग जांच टीम गठित की हैं।
 
स्वास्थ्य आयुक्त आर. प्रसन्ना ने बताया कि भिलाई में डेंगू घरों व आसपास साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान न देने से फैली है। जिला मुख्यालय की टीम वहां लगातार काम कर रही है। जांच कर बीमार लोगों को मुफ्त दवा दी जा रही है। जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
 
मुख्यालय से भी डॉक्टरों की एक टीम आज रवाना हुई है। दोनों टीमें वहां जांच करते हुए घर-घर सर्वे कराने में लगी है, ताकि डेंगू से बीमार लोगों का सही आंकड़ा सामने आ सके और उन्हें समय रहते पर्याप्त इलाज मिल सके।
 
उन्होंने भिलाई की घटना को देखते हुए बाकी जिलों में भी सचेत रहने कहा है। खासकर डेंगू, मलेरिया, पीलिया व अन्य संक्रामक रोगों से निपटने के लिए सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शहरी क्षेत्र की गंदी बस्तियों, आदिवासी क्षेत्रों में दवा का छिड़काव नियमित तौर पर करने कहा गया है।
 
करीब हफ्तेभर में 6  से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं दो-तीन सौ लोग बीमार बताए जा रहे हैं और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह रोग, कूलर के साथ पेड़ों के खोल, टायर-ट्यूब, छतों में खुले में पड़े पुराने ड्रम या बर्तनों में लंबे समय तक जमा पानी में पनपने वाले एक अलग तरह के मच्छर के काटने से फैलता है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने दुर्ग के संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में एक टीम गठित की है, जो वहां जांच में जुट गई है। घर-घर सर्वे कर बीमार लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मुख्यालय की टीम भी वहां पहुंचकर जांच में लगी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

झारखंड सरकार ने जारी किया टेक्सटाइल और फुटवियर नीति-2026 का ड्राफ्ट, जनता से मांगे सुझाव

जेडी वेंस को नेतन्याहू का करारा जवाब- मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त

अगला लेख