Weather Update : मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (17:42 IST)
मुंबई। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत) जारी किया गया है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ में अगले 24 घंटों में आंधी के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी (मुंबई) के उपमहानिदेशक के एस होसलिकर ने ट्वीट किया, कल भी रुख इसी तरह का होगा। विदर्भ में अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे पहले, मुंबई और ठाणे में पिछले 24 घंटों में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी से मध्यम बारिश दर्ज हुई।

विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले से सटे माथेरान वेधशाला में इस अवधि में 122.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई।मौसम विभाग ने कहा कि रायगढ़ जिले के अलीबाग मौसम केंद्र में 49 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी जिले में 83.6 मिमी बारिश हुई।

पालघर जिले में दहानू वेधशाला में 67.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो में 63.2 मिमी वर्षा और सांताक्रूज वेधशाला में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि ठाणे बेलापुर औद्योगिक संघ के मौसम केंद्र ने 60 मिमी वर्षा दर्ज की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More