Publish Date: Fri, 20 May 2022 (08:27 IST)
Updated Date: Fri, 20 May 2022 (08:55 IST)
नई दिल्ली। CBI ने शुक्रवार तड़के दिल्ली से पटना तक लालू यादव के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने लालू के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
सीबीआई ने रेलवे में नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन लेने के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव संयुक्त प्रगतिशील सरकार में रेल मंत्री थे।
उल्लेखनीय है कि लालू को पिछले माह ही चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है।
webdunia
Publish Date: Fri, 20 May 2022 (08:27 IST)
Updated Date: Fri, 20 May 2022 (08:55 IST)