MP में स्कूली छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़, प्रिंसीपल, टीचर, पादरी और नन के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2023 (14:06 IST)
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक स्कूल के प्राचार्य, एक अतिथि शिक्षक, एक नन और एक पादरी के खिलाफ कुछ छात्राओं की शिकायत पर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय प्रधानाध्यापक, 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक के खिलाफ शनिवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) यौन अपराध (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, स्कूल की रखवाली करने वाले 40 वर्षीय पादरी पर लड़कियों की शिकायतों को नजरअंदाज करने का मामला दर्ज किया गया है, जबकि नन (55) के खिलाफ लड़कियों की पिटाई का आरोप लगाया गया है। अभी केवल प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जुनवानी में स्थित यह स्कूल रोमन कैथोलिक समुदाय की जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी द्वारा चलाया जाता है। एसपी ने कहा, मप्र बाल संरक्षण विभाग के सदस्यों और अधिकारियों द्वारा स्कूल का दौरा करने के बाद कार्रवाई की गई।बार-बार प्रयास करने के बावजूद जबलपुर आरसी डायसिस के बिशप गेराल्ड अल्मेडा से संपर्क नहीं हो सका।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More