महाराष्ट्र में फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप में 69 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (09:53 IST)
बीड (महाराष्ट्र)। बीड जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद के लिए फर्जी प्रमाण पत्र हासिल करने के आरोप में महाराष्ट्र सरकार के 50 कर्मचारियों समेत 69 लोगों के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि 69 व्यक्तियों में से 19 नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने विभिन्न आधार पर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अधिकारी ने कहा, बुखार नियंत्रण कार्यक्रम के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) की राज्यव्यापी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल 69 उम्मीदवारों ने नकली मौसमी छिड़काव प्रमाण पत्र प्राप्त किए थे। जांच कमेटी ने इस मामले की जांच की थी।

उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्रों पर तत्कालीन बीड जिला स्वास्थ्य अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और हस्ताक्षरकर्ता अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकता है। मौसमी छिड़काव प्रमाणपत्र धारकों के लिए स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू पद के लिए आरक्षण है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More