भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 14 फरवरी की रात हुआ था विवाद

अवनीश कुमार
रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (16:01 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के खिलाफ अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

करने लगे अभद्रता व मारपीट : जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की देर रात मड़ौली में घटित घटना की शिकार हुई मां-बेटी का पोस्टमार्टम चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला,अनिल शुक्ला वारसी के साथ बैठी हुई थीं। इसी दौरान दुर्गेश मणि त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक शुक्ला मुख्यमंत्री,राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला,पार्टी के खिलाफ उल्टी-सीधी बातें करने लगे।

मेरे विरोध करने पर यह सभी अभद्रता करते हुए वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद योजनाबद्ध तरीके से आए और मेरे बाल पकड़कर मारपीट करते हुए खींचने लगे। इस दौरान पास में खड़े अनिल शुक्ला वारसी, सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया। यह सभी फिर भी नहीं माने और मुझे जातिसूचक गालियां देते हुए अभद्रता कर चले गए।
पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम की तहरीर के आधार पर एससीएसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले थाना प्रभारी : थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम की तहरीर के आधार पर दुर्गेश मणि त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक शुक्ला पर एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

क्या है पूरा मामला : कानपुर देहात के मड़ौली में मां-बेटी की जलकर दर्दनाक मौत के बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने पति, अन्य कार्यकर्ताओं समेत पीड़ित परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थीं। इस दौरान 'ब्राह्मण महासभा' के अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने एक ब्राह्मण परिवार पर हुए अत्याचार की आवाज न उठाने पर उनका विरोध किया। जिस पर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जिला पंचायत कृष्णा गौतम की बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे बात बढ़कर गाली-गलौच हाथापाई तक पहुंच गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल भी हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख