PUNE: बाढ़ के पानी में कार फंसी, 5 लोगों को बचाया

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (15:41 IST)
पुणे। पुणे शहर में एरंडवणे इलाके में शुक्रवार तड़के कार के बाढ़ में बहकर नदी किनारे एक सड़क पर फंस जाने के बाद उसमें सवार एक परिवार के 5 सदस्यों को बचा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार राज्य के पालघर जिले का रहने वाला है और रिश्तेदारों से मिलने पुणे आया था।
 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उक्त घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात गरवारे पुल के पास हुई। मुथा नदी के किनारे वाली सड़क का उपयोग करते समय कार बाढ़ के पानी में बह गई। उन्होंने कहा कि हमें फोन पर सूचना मिली कि एरंडवणे में एस.एम. जोशी पुल के पास एक कार बह गई। मौके पर पहुंची एरंडवणे दमकल केंद्र की एक टीम ने 5 लोगों के साथ एक कार को गरवारे पुल के नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ पाया।
 
उन्होंने बताया कि रस्सियों और लाइफ जैकेट की मदद से दमकलकर्मियों ने पानी में उतरकर परिवार के 5 सदस्यों को बचाया और उन्हें सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोगों की पहचान कुणाल लालवानी (28), प्रिया लालवानी (22), कपिल लालवानी (21), वंचिका लालवानी (13) और कृष्णा लालवानी (8) के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद वे नदी किनारे सड़क से होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : प्रसिद्ध हाट बाजार में भीषण आग, कई स्टॉल जलकर खाक

डर से सहमे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, बोले- संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है...

गुजरात में एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूबे

Pahalgam Terror Attack : भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, जानिए क्या पड़ेगा असर

कांग्रेस हमेशा से जाति जनगणना का विरोध करती रही : शिवराज चौहान

अगला लेख
More