Hanuman Chalisa

CAA protests : AMU छात्र प्रदर्शनकारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Webdunia
शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (18:45 IST)
अलीगढ़ (उप्र) एएमयू छात्र समन्वय समिति ने ऐलान किया है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ उनका 10 सप्ताह पुराना आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश कर रहा है और शुक्रवार रात से उन्होंने 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

समिति का कहना है कि पिछले साल 15 दिसंबर की रात छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर उनकी मांग पर संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। समिति ने कहा कि अगर 72 घंटे में उनकी मांग पर उचित जवाब नहीं आया तो छात्र प्रदर्शनकारी बाब ए सैयद गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हडताल शुरू करेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित भूख हड़ताल का संबंधित विश्वविद्यालय अधिकारियों और जिला प्रशासन को नोटिस दे दिया है। समिति के प्रवक्ता एवं एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया कि उनकी मुख्य मांग उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से जुड़ी है, जिन्होंने परिसर में बर्बर हिंसा और तोड़फोड़ की।

हसन ने मांग की कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस हों। समिति ने यह मांग भी की है कि विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार सहित शीर्ष अधिकारी 15 दिसंबर की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, कई समझौतों पर लगी मुहर

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट केस, गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी की सजा रखी बरकरार

ब्रिटेन का शाही परिवार कहां से और कैसे धन कमाता है

यूपी में CM योगी वृक्षारोपण महा अभियान, 1 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

अब डोडा के ठाठरी में बाढ़ से जबरदस्‍त तबाही, नेशनल हाईवे बंद, संपत्ति को भारी नुकसान

अगला लेख