यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने मारी ट्रक को टक्कर, 8 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (10:18 IST)
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस एवं प्रशासन के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ितों को शीघ्र सहायता मुहैया कराएं। पुलिस ने एक बयान में कहा, बस आगरा से नोएडा जा रही थी। हादसा तड़के करीब पांच बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ।

बस ओरैया डिपो की थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पीड़ितों को निकटवर्ती जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में बस हादसे का संज्ञान लिया है जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने कहा, उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रबूपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ी देर तक यातायात बाधित रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री विष्णु साय ने PM आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारे

Manipur Violence: मणिपुर में स्थायी शांति को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

अगला लेख
More