क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

विकास सिंह
उत्तर प्रदेश में बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यकर्ताओं के बीच दिए एक बयान ने इस पर सस्पेंस और बढ़ा दिया है कि क्या कांग्रेस बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही हैं।

गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग की तो प्रियंका ने कहा कि अगर बनारस से चुनाव लड़ती हैं तो कैसा रहेगा?

इससे पहले अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में जब मीडिया ने प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था तो उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका के लगातार दो दिन में दिए इन दो बड़े बयानों ने सूबे की सियासत को गरमा दिया है। इसके बाद एक बार फिर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने अब तक बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दोनों परंपरागत सीटें अमेठी और रायबरेली से एक बार फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुनावी मैदान में हैं।

प्रियंका भले ही लगातार अपने बयानों से चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बनाए हुए हों लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत के जानकार करते हैं कि प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी, वो प्रियंका के बयानों को केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाला ही मानते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1984 में हाईजैक हुए विमान में सवार थे मेरे पिता, विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा खुलासा

राम मंदिर में सफाई करने वाली युवती से 9 लोगों ने किया गैंगरेप

जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती, तिहाड़ से बाहर आकर बोले केजरीवाल

पोर्ट ब्लेयर अब कहलाएगा श्री विजय पुरम, अमित शाह ने किया ऐलान

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री ने दी हिन्दी दिवस की शुभ कामनाएं, कहा- हिन्दी का प्रत्येक भारतीय भाषा से अटूट रिश्ता

अडानी ग्रुप को बड़ी सफलता, टाइम की लिस्ट में बेस्ट कंपनियों में 8 का नाम

पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले बारामूला में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Weather Updates: यूपी सहित अनेक राज्यों में भारी वर्षा, IMD ने किया अलर्ट

फलों के जूस में मिलाता था पेशाब, गाजियाबाद पुलिस ने जूस विक्रेता को किया गिरफ्तार

अगला लेख
More