Hanuman Chalisa

11 पाइपों से गहराया बुराड़ी कांड का रहस्य, पुलिस को मिले 'बड़ तपस्या' के संकेत

Webdunia
मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (07:55 IST)
नई दिल्ली। बुराड़ी के जिस घर में एक ही परिवार के 11 लोग मृत मिले उसके आस पास रहने वालों ने दावा किया है कि इस घर की एक तरफ की दीवार पर लगे 11 पाइपों का गुप्त अर्थ है। हालांकि पुलिस ने पाइपों और मौतों के बीच किसी तरह के संबंध से इनकार किया है। 
 
स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की आत्माओं के लिए 11 पाइप लगाए गए थे। हालांकि एक पड़ोसी ने कहा कि लकड़ी के सामान का कारोबार करने वाले परिवार ने पाइप इसलिए लगाए थे ताकि प्लाईवुड पर लगाए गए रसायन से उठने वाला जहरीला धुआं इन पाइपों से होकर निकल सके। 
 
नोट्स से मिले ‘बड़ तपस्या’ के संकेत : उत्तरी दिल्ली के एक घर में 11 लोगों की मौत से जुड़े रहस्य से पर्दा उठाने के प्रयास में जुटी पुलिस को नोट्स से संकेत मिले हैं कि हो सकता है कि भाटिया परिवार बड़ तपस्या करने का प्रयास कर रहा हो।
 
पुलिस ने कहा कि घर के अंदर एक मंदिर में मिले दो रजिस्टर में लिखे नोट्स में मोक्ष, बड़ तपस्या और शून्य का जिक्र है।
 
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि नोट्स में लिखा था कि अगर कोई कुछ खास रीतियों का पालन करता है तो उनकी समस्याएं सुलझती हैं और भगवान खुश होता है। ऐसा लगता है कि रीतियां गड़बड़ हो गयीं। नोट्स में जिक्र है कि स्टूल पर चढ़ने, चेहरे को ढकने, मुंह पर टेप लगाने और गले पर चुन्नी लपेटने के बाद कैसे नीचे उतरकर अन्य की मदद करनी है। 
 
नोट्स में अनुष्ठान शुरू होने से पहले जाप करने का तथा शून्य के बारे में सोचने का जिक्र भी है ताकि उनके मन में अन्य विचार नहीं आए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

आगरा में NGT के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, 60 वर्ष पुराने अतिक्रमण हटाए, तालाब की भूमि हुई मुक्त

अगला लेख